यमुना बचाओ' की अलख जगाने निकले साधु-संत

यमुना बचाने का संदेश लेकर बटेश्वर से वृंदावन के लिए निकले साधु संत और श्रद्धालु रविवार की शाम अपने दूसरे पड़ाव चौसिंगी पहुंचे। बटेश्वर के घाट पर यमुना पूजन, भोलेनाथ को नमन कर चले कारवां ने यमुना की दुर्दशा पर चिंता जताई। गाय और किसान की बदहाली का दर्द भी छलका। वहीं ग्रामीणों ने संतों का स्वागत किया। मुहिम से जुड़ने का संकल्प भी लिया।