लॉकडाउन में 'स्मार्ट' कैमरों से निगरानी, उल्लंघन किया तो सीधे पुलिस के पास पहुंचेगी तस्वीर

कोरोना वायरस का प्रसार लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है। आगरा में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने एप तैयार किया है। इसे नाम दिया गया है लॉकडाउन मॉनीटरिंग एप (निगरानी एप)। लॉकडाउन में अब अगर कोई सड़क पर निकला तो वो पुलिस की नजरों से बच नहीं सकता है।