जब छात्राओं से रूबरू हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पूछे खूब सवाल, मिले सटीक जवाब

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं से रूबरू हुईं। राज्यपाल के सवालों का छात्राओं ने सटीक जवाब दिया, तो राज्यपाल बोलीं कि शाबास बेटी, ऐसे ही पढ़कर कामयाब बनो।


मुजफ्फरनगर में बुधवार को डायट परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निरीक्षण को लेकर डायट और विद्यालय को भव्य रूप से सजाया गया था। दोनों भवनों की दीवारों पर ज्ञानवर्धन पेंटिंग की गई थी। रंगोली सजाई गई थी। राज्यपाल दोपहर डेढ़ बजे बघरा से सीधे आवासीय विद्यालय में पहुंची। कक्षा आठ में छात्राओं से रूबरू हुईं।