दरअसल हाल ही में सोनम कपूर ने शाहीन बाग में हुई फायरिंग की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। सोनम कपूर ने ट्वीट किया- 'यह ऐसी चीज है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि भारत में ऐसा होगा। इस विभाजनकारी खतरनाक राजनीति को रोकें। यह नफरत फैलाता है। अगर आप खुद को हिंदू मानते हैं तो समझ लें कि कोई भी चीज धर्म और कर्म पर आधारित होता है। यह इन दोनों में से नहीं है।' उनके इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट करने लगे और उन्हें ट्रोल करने लगे।
पिता अनिल कपूर की दाऊद इब्राहिम के साथ दिखी तस्वीर पर सोनम ने दी सफाई
• Anil Soni