आगरा के गुरुद्वारों पर बनेगी डाक्यूमेंट्री फिल्म

आगरा में ताजमहल के अलावा कई और प्रमुख इमारतें और धार्मिक स्थल हैं। लेकिन उनकी जानकारी किसी को नहीं है। इस अभाव को पूरा करने के लिए ही फिल्मकार रंजीत सामा सिख धर्म पर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगे। इसमें स्त्री सिंह सभा सहयोग करेगी। फिल्म का पोस्टर विमोचन बुधवार को एमजी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में किया गया।


फिल्म का नाम आ-गुरुद्वारे रखा गया है। स्त्री सिंह सभा की रानी सिंह ने बताया कि आगरा का सिख गुरुओं से गहरा नाता रहा है। आगरा के ऐसे पांच ऐतिहासिक गुरुद्वारे हैं जहां गुरु नानक देव, गुरु तेग बहादुर, गुरु हरगोबिंद साहिब और गुरु गोविंद सिंह जी के चरण पड़े हैं। सह निर्माता बंटी ग्रोवर ने बताया कि आगरा किले के भीतर सिख रेजीमेंट द्वारा बनाए गए गुरुद्वारे सहित आगरा में कुल 29 गुरुद्वारे हैं। इनमें कुछ गुरुद्वारे 500 साल से भी ज्यादा प्राचीन हैं। इस फिल्म में इन सब को दिखाया जाएगा।